The Secret of Devkaali Trailer: बॉलीवुड में एक नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'द सीक्रेट ऑफ देवकाली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्माता और अभिनेता नीरज चौहान की डेब्यू फिल्म में संजय मिश्रा और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। मथुरा और उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म माइथोलॉजी और रहस्य का अनोखा मिश्रण पेश करती है। ट्रेलर में दिखाए गए दमदार सीन और ट्विस्ट ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।