Bigg Boss 19 में गर्दा उड़ाएंगे ये स्टार्स, सलमान खान के शो में होगा क्लेश

'बिग बॉस 19' टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार है। शो 24 अगस्त से ऑन ऐयर होगा, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब बेठे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी शो में काफी बड़ी-बड़ी हस्तियां आ रही हैं। लेकिन इस बार टीवी एक्टर्स के अलावा इंफ्लूएंसर, गेमर जैसे लोग भी शामिल होंगें। 'बिग बॉस 19' में ये वो कन्फर्म स्टार्स हैं, जिनमें धीरज धूपर, हुनर हाली, गौरव खन्ना, पायल धरे जो एक गेमर हैं, सीवेत तोमर, अरबाज पटेल, शामिल हैं। हालांकि इन सारे स्टार्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि 'बिग बॉस 19' की थीम काफी मजेदार होने वाली है, क्योंकि इस सीजन में घरवालों की सरकार रहेगी।