Tax Department Story: रवि किशन की नई फिल्म का टीजर रिलीज, गदगद हुए लोग

Tax Department Story: स्टार एक्टर रवि किशन अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इस बीच उनकी अपकमिंग फिल्म टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी का टीजर रिलीज हो गया है। यह कहानी एक ईमानदार अफसर की, जो भ्रष्टाचार और पावर के खेल में फंस जाता है। इस फिल्म में रवी किशन, आदित्य रावल, अश्विनी भावे, राजेश कुमार समेत कई लोग नजर आने वाले हैं। टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म में भ्रष्टाचार, न्याय और सिस्टम की सच्चाई को रोचक तरीके से दिखाया जाएगा।