पवन सिंह ने 'नया बा मशीन' गाने में ईशानी घोष संग किया रोमांटिक डांस, वीडियो हुआ वायरल

Naya Ba Machine Song: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह के गाने फैन्स के बीच रिलीज होते ही वायरल होने लगते हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का 'नया बा मशीन' भोजपुरी गाना यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ईशानी घोष नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर फैन्स इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह द्वारा दिया गया है। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...