Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आने वाली हैं। कुछ देर पहले ही फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जो कि यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना की ये फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में घटी सच्ची घटनाओं और वहां की नर्स की बहादुरी और उनकी मेहनत की अनसुनी कहानी को बताती है। ट्रेलर में कंगना बहुत जबरदस्त लग रही है। ट्रेलर को देखने के बाद अब सभी लोग मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।