Jab Talak Song: रिफ्रेशिंग लग रहे शाहिद कपूर, कृति-रश्मिका लगीं ग्लैमरस

Jab Talak Song: दिनेश विजान के बैनर तले बनी कॉकटेल 2 के फर्स्ट लुक ने ऑडियंस को काफी प्रभावित किया था। मेकर्स ने अब इसका पहला गाना जब तलक भी रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि इसमें शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना बहुत ही ग्लैमरस और रिफ्रेशिंग नजर आ रहे हैं। कॉकटेल 2 एक न्यूएज लव स्टोरी होने वाली है, जिसमें शाहिद कपूर के साथ कृति और रश्मिका ग्लैमर का तड़का लगाती दिखाई देंगी। वैसे आपको कॉकटेल 2 का नया गाना कैसा लग रहा है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।