रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग कॉन्सर्ट में पहुंचीं हुमा कुरैशी, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह (Rachit Singh) के साथ मुंबई में हुए सिंगर हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट में नजर आईं। इस दौरान हुमा और रचित सिंह रोमांटिक अंदाज में नजर आए। रचित सिंह और हुमा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रचित, हुमा को गले लगाते और उनके माथे पर किस करते हैं। रचित सिंह और हुमा के इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।