टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को लेकर इन दिनों बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ पहले बच्चे का स्वागत जल्द करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस छह महीने प्रेग्नेंट हैं और सभी घरवाले बेबी शॉवर की तैयारी में व्यस्त हैं। ये बेबी शॉवर गुडी पाड़वा त्योहार के बाद होगा। साथ ही बताया जा रहा है कि बच्चे की ड्यू डेट जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में हो सकती है।