यूटिलिटी

Zomato Delivery: खुल्ले पैसों के नाम पर अब जबरदस्ती नहीं देनी होगी टिप, Zomato लाया नई सर्विस

अब कभी भी कहीं भी खाना मंगवाना हो तो बस आपको जेब में पड़े फोन में ऐप खोलकर अपना फेवरेट खाना ऑर्डर करना होता है। लेकिन कभी-कभी खाना डिलीवर करने आया व्यक्ति खुल्ले पैसों का बहाना देकर जबरदस्ती टिप लेने की कोशिश करते हैं। वहीं कभी-कभी ऐसा भी होता है कि सचमुच खुल्ले पैसे न होने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब जल्द ही यह समस्याखत्म होने वाली है।

Image

खुल्ले पैसों के नाम पर अब जबरदस्ती नहीं देनी होगी टिप, Zomato लाया नई सर्विस

Photo : iStock

Zomato Delivery: अपना मनपसंद खाना खाने का मन हो तो आपको अपने फोन में कोई भी फ़ूड डिलीवरी ऐप खोलकर बस खाना ऑर्डर करना होता है। लेकिन कई बार डिलीवरी करने आये व्यक्ति के पास खुल्ले पैसे नहीं होते जिस वजह से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कई बार डिलीवरी पार्टनर चालाकी करते हुए खुल्ले पैसे न होने का बहाना बनाते हैं ताकि वह जबरदस्ती टिप वसूल सकें। लेकिन अब जोमैटो (Zomato) एक ऐसी सर्विस लेकर आया है जिसकी वजह से खुल्ले पैसों की समस्या को सुलझाया जा सकता है।

क्या है नई सर्विस?

जोमैटो के CEO दीपेन्द्र गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए इस नई सर्विस के बारे में जानकारी दी है। दीपेन्द्र ने अपने पोस्ट के माध्यम से बताया है कि कैश-ऑन-डिलीवरी से संबंधित एक नए फीचर की शुरुआत की जा रही है। अब कस्टमर्स जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर से मांग कर सकते हैं कि खुल्ले पैसे न होने पर वह बाकी का बैलेंस सीधा कस्टमर के जोमैटो मनी अकाउंट में ट्रान्सफर कर दें।

जोमैटो मनी का कहां होगा इस्तेमाल?

दरअसल बहुत से कस्टमर्स ने खुल्ले पैसों की वजह से सामने आने वाली दिक्कतों के बारे में शिकायत की थी जिस वजह से जोमैटो ने इस फीचर की शुरुआत की है। CEO दीपेन्द्र गोयल ने यह भी बताया कि जोमैटो मनी अकाउंट में जमा हुए पैसों का इस्तेमाल कस्टमर्स द्वारा बाद में किये जाने वाले ऑर्डर्स के लिए किया जा सकता है। दीपेन्द्र ने इस फीचर के लिए बिग-बास्केट (Big Basket) ऐप को प्रेरणा बताया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article