SBI Yono App : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के बहुत से ग्राहक कल इसके इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म योनो (यू ओन्ली नीड वन) को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। बैंक के बहुत से ग्राहकों ने एसबीआई के योनो ऐप को यूज न कर पाने की शिकायत की थी। पर अब योनो ऐप में आ रही दिक्कत दूर हो गयी है और आप फिर से आप पर अपने बैंकिंग से जुड़े काम योनो ऐप पर निपटा सकते हैं। योनो ऐप पर कई बैंकिं सुविधाएं मिलती हैं। आगे जानिए इन सुविधाओं के बारे में।
क्या-क्या मिलती है सुविधाएं
योनो ऐप के जरिए एसबीआई नेट बैंकिंग, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखने, फ्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी बुक करने, ऑनलाइन शॉपिंग, मेडिकल बिलों का भुगतान करने सहित कई फाइनेंशियल और अन्य सेवाएं देता है। आप अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन के लिए योनो एप्लिकेशन को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
योनो ऐप कस्टमर केयर नंबर
यदि आप योनो ऐप एक्सेस न कर पाएं या इसमें कुछ और दिक्कत आ रही हो तो आप योनो ऐप के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर सकते हैं। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार आप सहायता और शिकायत के लिए 1800 1234, 1800 2100, 1800 425 3800 या फिर 080-26599990 पर कॉल कर सकते हैं।
योनो ऐप पर पर्सनल बैंकिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप योनो ऐप पर पर्सनल बैंकिंग की सुविधा का भी फायदा ले सकते हैं। बाकी एसबीआई की तरफ से ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए भी कई सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। आप एसबीआई की ऑनलाइन बैंकिंग का फायदा भी घर बैठे ले सकते हैं।
भूल जाएं यूजरनेम तो क्या करें
यदि आप योनो ऐप का यूजरनेम भूल जाएं तो इसे दोबारा रीसेट करने के लिए onlinesbi.com पर जाएं। लॉगइन पर क्लिक करें और फिर अकाउंट डिटेल सेक्शन में Forgot username/login password पर क्लिक करें। फिर Forgot Username पर क्लिक करें। इसके बाद पॉप अप विंडो पर क्लिक करें। यहां आपको सीआईएफ नंबर, देश, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड सहित आवश्यक फ़ील्ड भरनी होगी। फिर सबमिट पर क्लिक करने के बाद ओटीपी दर्ज करें, जो कि आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलेगा।
