Window or Split AC which is Better: गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। मौसम में ठंडक कम हो रही है और गर्माहट का अहसास होने लगा है। ऐसे में लोग गर्मी की जरूरत को देखते हुए एसी खरीदने की योजना बनाने लगते हैं। एसी अब आम घरों की जरूरत बन चुका है। अगर आप भी गर्मी के इस सीजन में एसी खरीदने वाले हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपके घर के लिए विंडो और स्प्लिट एसी में से कौन सा बेहतर रहेगा। एसी खरीदते वक्त आमतौर पर आदमी इस कन्फ्यूजन में रहता है कि कौन सा एसी ले। इस लेख में हम आपका सारा कन्फ्यूजन दूर कर देंगे। एसी का सही चुनाव (AC Buying Guide 2022) करने से आपकी परेशानी कम हो सकती हैं।
स्प्लिट एसी और विंडो एसी में अंतर (Difference between Window AC and Split AC)
दो तरह के एसी बाजार में बाते हैं जिसमें विंडो और स्प्लिट एसी कहा जाता है। स्प्लिट एसी 2 यूनिट में आता है और कमरे के अंदर लगाया जाता है। वहीं विंडो एयर कंडीशनर सिंगल यूनिट के साथ आता है और खिड़की पर लगाया जाता है। विंडो एसी चलते समय काफी आवाज करता है, वहीं स्प्लिट एसी विंडो एसी के मुकाबले काफी कम आवाज करता है।
स्प्लिट एसी और विंडो एसी की कीमत में अंतर Window AC and Split AC Cost
आमतौर पर विंडो एयर कंडीशनर सस्ता होता है। वहीं स्प्लिट एसी इसकी तुलना में महंगा होता है। दोनों तक के एसी की कीमतों में तकरीबन 8 से 10 हजार रुपये का अंतर देखने को मिलता है। स्प्लिट एसी साइज में बड़ा होता है, जो विंडो एसी की तुलना में ज्यादा जगह घेरता है।
इन बातों का रखें ध्यान
स्प्लिट एसी को सेट करने के लिए दीवार में ड्रिल करना पड़ता है, जबकि विंडो एसी को इस्टॉल करना आसान है। विंडो एसी बिजली की खपत कम करता है, जबकि उसकी मेंटनेंस का खर्च भी बहुत कम होता है। 70 प्रतिशत लोग विंडो एसी का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जो कमरे को धीरे ठंडा करता है और कम बिजली लेता है। अगर आप ऐसे कमरे के लिए एसी ले रहे हैं जिसमें खिड़की है तो आप विंंडो एसी ले सकते हैं। स्प्लिट एसी कम समय तक चलने के बावजूद भी ज्यादा बिजली की खपत करेगा, जिससे बिजली का बिल ज्यादा आता है। हालांकि कमरे का लुक बनाना चाहते हैं तो स्प्लिट एसी सही रहता है।
