यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अरहर की दाल, खुद ऐसें करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 28, 2023, 01:58 PM IST

Arhar Dal Check Real or Fake: मार्केट में इन दिनों धड़ल्ले से नकली और मिलावटी चीजों की बिक्री हो रही है। लोग असली चीज के पैसे दे रहे हैं और अपने घर नकली या मिलावटी चीज लेकर जा रहे हैं। अरहर की दाल हर घर में बनती ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस अरहर की दाल को खा रहे हैं, वह नकली या फिर मिलावटी भी हो सकती है।

Image

Arhar Dal Check Real or Fake

Photo : iStock

Arhar Dal Check Real or Fake: भागती-दौड़ती आज की दुनिया में हर कोई जल्दी में रहता है। किसी के पास इतना भी समय नहीं है कि वो ये चेक कर सके कि वह जो चीज खरीद रहे हैं, वह असली भी है या नहीं। मार्केट में इन दिनों धड़ल्ले से नकली और मिलावटी चीजों की बिक्री हो रही है। लोग असली चीज के पैसे दे रहे हैं और अपने घर नकली या मिलावटी चीज लेकर जा रहे हैं। अरहर की दाल (Arhar Ki Dal) हर घर में बनती ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिस अरहर की दाल को खा रहे हैं, वह नकली या फिर मिलावटी भी हो सकती है।

आम आदमी अरहर की दाल खरीदते समय आसानी से नहीं पता कर पाता है कि वो असली है या नकली। नकली अरहर की दाल खाकर आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप बीमार भी पड़ सकते हैं। सही अरहर की दाल खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली अरहर की दाल की पहचान कर पाएंगे।

इन तरीकों से खुद पता करें अरहर की दाल असली है या नकली:-

  • अरहर की दाल की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसे देखकर उसकी पहचान कर सकते हैं। अगर अरहर की दाल आकार में बड़ी और चपटी है तो जान लीजिए कि ये असली अरहर की दाल नहीं है। दरअसल अरहर की दाल में खेसारी की दाल की मिलावट भी खूब की जाती है।
  • अरहर की दाल की पहचान करने का एक तरीका ये है कि जब कभी भी आप किसी दुकान से अरहर दाल खरीदें तो इस बात का खास ध्यान रखें कि वह खुले में न रखी हो। दरअसल ऐसी दाल में न तो खुशबू होती है और न ही स्वाद।

हमें पूरी उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली अरहर की दाल की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article