बाढ़ और बारिश से ट्रेन कैंसिल हुई तो टिकट का पैसा वापस मिलेगा या नहीं, क्या है नियम?

Train Ticket Refund Rule: कई बार बारिश और बाढ़ के कारण ट्रेनें रद्द हो जाती हैं, ऐसे में लोगों के मन अक्सर एक सवाल आता है कि बारिश के कारण ट्रेन रद्द हो जाती है तो रिफंड मिलेगा या नहीं और मिलेगा तो कैसे?

मानसून के दौरान कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की वजह से ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगर ट्रेन रद्द हो जाए तो क्या पूरा टिकट रिफंड मिलेगा या रेलवे कुछ पैसे काट लेगा। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन पूरी तरह रद्द होने पर यात्रियों को पूरा रिफंड मिलने का प्रावधान है, लेकिन यह प्रक्रिया टिकट के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

train is cancelled due to floods or rain

बाढ़ और बारिश से ट्रेन कैंसिल हुई तो टिकट का पैसा वापस मिलेगा या नहीं

ऑनलाइन टिकट वालों को मिलेगा पूरा रिफंड

यदि आपने IRCTC के माध्यम से ई-टिकट बुक किया है और ट्रेन पूरी तरह रद्द हो जाती है, तो आमतौर पर पूरा किराया वापस कर दिया जाता है। ऐसी स्थिति में कोई कैंसलेशन चार्ज नहीं काटा जाता। रेलवे की ओर से रिफंड की प्रक्रिया ऑटोमैटिक शुरू हो जाती है और पैसे सीधे उसी खाते में वापस भेज दी जाती है, जिससे भुगतान किया गया था, हालांकि यदि ट्रेन आंशिक रूप से प्रभावित है और पूरी तरह रद्द नहीं हुई है, तो यात्रियों को निर्धारित समय के भीतर TDR (Ticket Deposit Receipt) दाखिल करना पड़ सकता है।

End of Feed