आपके घर के ये उपकरण खा रहे हैं सबसे ज्यादा बिजली; ऐसे बचाएं हजारों का बिल

Power Consuming Appliances: क्या आप जानते हैं आपके घर से ऐसे बहुत से उपकरण मौजूद हैं, जो चुपके से सबसे ज्यादा बिजली की खपर कर रहे होते हैं और आपका बिजली बिल बढ़ा रहे होते हैं।

Power Consuming Appliances: आज के समय में लगभग हर घर में कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल होते हैं। ये उपकरण हमारी जिंदगी को आसान तो बनाते हैं, लेकिन बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ा सकते हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि केवल एसी ही ज्यादा बिजली खर्च करता है, जबकि घर में ऐसे कई उपकरण होते हैं जो लगातार बिजली की खपत बढ़ाते रहते हैं। अगर सही तरीके से इनका इस्तेमाल किया जाए, तो हर महीने बिजली बिल में अच्छी बचत की जा सकती है। आइए जानते हैं, घर के कौन-से उपकरण सबसे ज्यादा बिजली की खपर करते हैं-

Power Consuming Appliances

Power Consuming Appliances (AI Generated Image)

एयर कंडीशनर

सबसे ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपकरणों में एयर कंडीशनर (AC) सबसे ऊपर माना जाता है। गर्मियों में कई घरों में AC लगातार 8 से 10 घंटे तक चलता है। 1.5 टन का सामान्य AC हर घंटे लगभग 1.5 से 2 यूनिट बिजली खर्च कर सकता है। अगर पुराना या कम स्टार रेटिंग वाला AC इस्तेमाल किया जाए, तो बिजली की खपत और ज्यादा बढ़ सकती है।

End of Feed