यूटिलिटी

Cheapest Home Loan: कौन सा बैंक दे रहा सबसे सस्ता होम लोन, जान लीजिए इंटरेस्ट रेट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 10, 2024, 03:39 PM IST

Cheapest Home Loan: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लंबे समय से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे होने वाली बैठकों में रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती कर सकता है। होम लोन पर कई बैंक आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Image

कहां मिल रहा है सस्ता होम लोन।

Photo : iStock

Cheapest Home Loan: घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोग आज के समय में होम लेते हैं, लेकिन लगातार बढ़ती ब्याज दरें उन्हें मुश्किलों में डाल देती हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लंबे समय से रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। हालांकि, अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे होने वाली बैठकों में रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती कर सकता है। देश के कई सरकारी बैंक 20 साल की अवधि के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन 8.35 फीसदी की शुरुआती दर से दे रहे हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र, फिलहाल होम लोन पर सबसे अधिक आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंक 20 साल की अवधि के लिए 75 लाख रुपये का होम लोन 8.35 फीसदी की शुरुआती दर से ऑफर कर रहा है। इसका मतलब है कि आपको 64,374 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक

बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक 8.40 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहे हैं। अगर कोई 20 साल के लिए 75 लाख रुपये का लोन लेता है, तो उसे 64,613 रुपये EMI के रूप में चुकानी होगी।

यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी 8.45 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा हैं और 20 साल की अवधि के लिए 75 लाख रुपये के लोन की EMI 64,850 रुपये होगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 8.50 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर से होम लोन ऑफर कर रहा है और 75 लाख रुपये के लोन की ईएमआई 65,087 रुपये होगी। ये ब्याज दरें संबंधित बैंक की साइट पर लिस्ट हैं। EMI का कैलकुलेशन 20 साल की अवधि के हिसाब से की जाती है, जिसमें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article