Cheapest Petrol Price: देश में कहां बिक रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल, इस राज्य में डीजल सबसे महंगा

Cheapest Petrol Price in India: पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई है। ​​इस कटौती से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन ऊंचे मूल्य वर्धित कर की वजह से कई राज्यों में अब भी वाहन ईंधन 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है।

Cheapest Petrol Price in India: देश में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली और पूर्वोत्तर जैसे छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वाहन ईंधन के दाम सबसे कम हैं। उद्योग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) की दरों में अंतर की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन कीमतों में भिन्नता होती है।

Petrol Diesel Rate Cut,Petrol rate cut, Petrol price cut, Diesel rate cut

पेट्रोल और डीजल के दाम

सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों पेट्रोलियम कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। इससे पहले करीब दो साल से वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था।

End of Feed