यूटिलिटी

दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, किसे मिलेगा लाभ, जानें सबकुछ

27 बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये का आर्थिक लाभ देने की घोषणा की गई थी। अधिकांश महिलाएं जानना चाहती हैं कि उनके बैंक अकाउंट में हर महीने 2500 रुपये कब से आने लगेंगे। आइये जानते हैं।

Image

दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, किसे मिलेगा लाभ

Photo : Times Now Digital

Delhi Women Scheme: दिल्ली चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी 48 सीटों के साथ 27 साल बाद सत्ता में वापस आ चुकी है। BJP ने अपने चुनावी घोषणापत्र में दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की थी। दिल्ली की ज्यादातर महिलाओं के मन में अब यही सवाल है कि उनके बैंक अकाउंट में 2500 रुपये कब से आयेंगे। यहां हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही किन महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा और रजिस्ट्रेशन कैसे इस बारे में उपलब्ध जानकारी भी आपके साथ साझा कर रहे हैं।

कब मिलेगा 2500 रुपये का लाभ

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की थी जबकी BJP ने अपने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात की थी। BJP बहुमत के साथ दिल्ली में जल्द सरकार बनाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी के अनुसार अगले महीने यानी मार्च 2025 से महिलाओं को 2500 रुपये का लाभ मिलने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली चुनाव से पहले कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अगले महीने से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आने लगेंगे।

किन महिलाओं को कैसे मिलेगा लाभ?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार हर महीने 2500 रुपयों का लाभ सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा। इसके अतिरिक्त पात्रता संबंधित कोई अन्य जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसीलिए स्पष्ट तौर पर किन महिलाओं को लाभ मिलेगा, यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता है। रजिस्ट्रेशन से संबंधित भी कोई खास जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और आवश्यक डाक्यूमेंट्स के बारे में सूचना मिलते ही आवश्यक जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी। योजना से संबंधित नियमित अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article