यूटिलिटी

UPI Circle: एक ही UPI आईडी से जुड़ जाएगा पूरा परिवार, जान लीजिए जोरदार फीचर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 7, 2024, 02:27 PM IST

UPI Circle: इसके लिए उन्हें अलग यूपीआई आईडी की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीआई सर्किल के लिए अतिरिक्त यूजर्स के पास अलग से बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है। यूपीआई सर्किल के मेंबर मैक्सिमम 15,000 रुपये प्रति माह खर्च कर सकते हैं।

Image

यूपीआई सर्किल सुविधा

Photo : BCCL

UPI Circle: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई सर्किल सुविधा शुरू की है। यह यूपीआई यूजर्स के लिए है जो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को अपने यूपीआई अकाउंट में जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें अलग यूपीआई आईडी की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीआई सर्किल के लिए अतिरिक्त यूजर्स के पास अलग से बैंक खाता होना आवश्यक नहीं है। लिमिट के साथ खर्च सुविधा प्राथमिक यूपीआई आईडी होल्डर को अपने खाते से को यूजर्स द्वारा किए गए लेनदेन की मॉनिटरिंग में सक्षम बनाएगी। वे सुरक्षा और पारदर्शिता के उद्देश्य से अपने यूपीआई सर्किल सदस्यों द्वारा किए गए प्रत्येक भुगतान को मंजूप करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।

यूपीआई सर्किल से किसे फायदा होगा

एनपीसीआई के मुताबिक, यूपीआई सर्किल खासकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ बच्चों को भी फायदा पहुंचाएगा, जबकि उन्हें फिशिंग से सुरक्षित रखेगा और साइबर अपराधियों के हाथों पैसे गंवाने से बचाएगा। छोटी नकदी के उद्देश्यों के लिए अपने यूपीआई आईडी में कर्मचारियों को जोड़कर मर्चेंट भी यूपीआई सर्किल से लाभ उठा सकते हैं।

यूपीआई सर्किल ट्रांजेक्शन लिमिट

यूपीआई सर्किल के मेंबर मैक्सिमम 15,000 रुपये प्रति माह खर्च कर सकते हैं। वे एक लेनदेन में प्रति माह 5,000 रुपये तक खर्च कर सकते हैं। एनपीसीआई के अनुसार, पहले 24 घंटों के लिए यूपीआई सर्किल लेनदेन की सीमा 5,000 रुपये है। इसके अलावा, प्राइमरी यूजर को प्रत्येक यूपीआई सर्किल यूजर्स के लिए अलग-अलग खर्च सीमा निर्धारित करने का अधिकार है।

UPI सर्किल सेट अप करने का तरीका

  • अपना UPI ऐप खोलें।
  • UPI सर्किल चुनें और परिवार या दोस्तों को जोड़ें विकल्प पर क्लिक करें।
  • आप खर्च सीमा या भुगतान को मंजूरी देने से संबंधित अनुमति सेट कर सकते हैं।
  • जोड़े गए दूसरे यूजर्स को एक नोटिफिकेशन भेजी जाएगी।
  • वे रिक्वेस्ट स्वीकार कर सकते हैं और UPI सर्किल का उपयोग करके भुगतान करना शुरू कर सकते हैं।
  • UPI सर्किल का उपयोग करके 5 सेकेंडरी यूजर्स जोड़े जा सकते हैं।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article