यूटिलिटी

नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर होता है, आखिर ये इतना महंगा क्यों है

What is the difference between normal petrol and premium petrol: साधारण पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में ऐसा क्या अंतर होता है, जिससे इनकी कीमतों में इतना बड़ा फर्क आ जाता है। दिल्ली में साधारण पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है तो XP100 पेट्रोल का दाम 160 रुपये प्रति लीटर है।

Image

पेट्रोल की क्वालिटी, उसके ऑक्टेन रेटिंग पर निर्भर करती है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • साधारण पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल में क्या अंतर होता है
  • प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं
  • प्रीमियम पेट्रोल में ऐसा क्या है जो ये इतना महंगा है

What is the difference between normal petrol and premium petrol: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी तरक्की कर रही है, वैसे-वैसे दुनिया को फ्यूल के रूप में नए-नए ऑप्शन मिल रहे हैं। आमतौर पर दुनियाभर में चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां पेट्रोल और डीजल से चलती हैं। हालांकि, अब पेट्रोल, डीजल के अलावा सीएनजी, एलपीजी और बिजली से भी चल रही हैं। लेकिन भारत में आज भी पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

भारत में उपलब्ध हैं 3 तरह के पेट्रोल

इस बात में कोई दो राय नहीं होगी कि आपकी गाड़ी भी पेट्रोल से चलती होगी लेकिन शायद आपको ये नहीं मालूम होगा कि भारत में कितने तरह के पेट्रोल हैं। दरअसल, भारत में 3 तरह के पेट्रोल उपलब्ध हैं- साधारण पेट्रोल, प्रीमियम पेट्रोल और 100 ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल।

ऑक्टेन रेटिंग पर निर्भर करती है पेट्रोल की क्वालिटी

पेट्रोल की क्वालिटी, उसके ऑक्टेन रेटिंग पर निर्भर करती है। जिस पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, उसकी क्वालिटी भी उतनी ही जबरदस्त होगी। जहां एक तरफ साधारण पेट्रोल का ऑक्टेन लेवल 87 होता है तो वहीं प्रीमियम पेट्रोल का ऑक्टेन लेवल 93 से 94 होता है। इसके अलावा इंडियन ऑयल के XP100 पेट्रोल का ऑक्टेन लेवल 100 होता है।

दिल्ली में 160 रुपये प्रति लीटर है 100 ऑक्टेन वाले पेट्रोल की कीमत

दिल्ली में अलग-अलग क्वालिटी के पेट्रोल के दाम की बात करें तो राजधानी में साधारण पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के लिए 101.83 रुपये खर्च करने होते हैं तो वहीं XP100 पेट्रोल का भाव 160 रुपये प्रति लीटर है।

प्रीमियम पेट्रोल के फायदे क्या हैं

इतना कुछ जानने के बाद आपको ये तो मालूम ही चल गया होगा कि प्रीमियम क्वालिटी वाले पेट्रोल की कीमत ज्यादा क्यों होती है। इसके साथ ही आपको प्रीमियम क्वालिटी के पेट्रोल की कुछ खासियत भी जरूर जान लेनी चाहिए। दरअसल, आपकी गाड़ी में जितनी बढ़िया क्वालिटी का पेट्रोल होगा, आपकी गाड़ी के इंजन और बाकी पार्ट्स को उतनी ही अच्छी सेफ्टी मिलेगी और लाइफ लंबी होगी। और जब इंजन और बाकी पार्ट्स को अच्छा तेल मिलेगा तो आपकी गाड़ी का माइलेज, पिक-अप और बाकी परफॉर्मेंस भी बेहतर हो जाएगा।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article