यूटिलिटी

धनतरेस पर सोना खरीदने का क्या है शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी का बेस्ट टाइम

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो इसकी शुद्धता को लेकर सावधान रहें और अच्छे तरीके से चेक करके ही खरीदें। सोना या सोने के गहने की खरीदारी वक्त हॉलमार्क का निशान देखना न भूलें। धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है और बाजार सज चुके हैं। ऐसे में आप गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त भी जान लीजिए।

Image

gold buying, Dhanteras 2023,Dhanteras 2023 date, सोना, धनतेरस

Photo : iStock

Best time to Buy gold on Dhanteras: भारत में धनतेरस के दिन सोना और इसके आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे शुभ दिन पर सोना खरीदने से घरों समृद्धि आती है। दिवाली का उत्सव धनतेरस से शुरू होकर पांच दिनों तक चलता है। जबकि 'धन' का तात्पर्य धन से है, 'तेरस' का तात्पर्य कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन से है। विशेष रूप से दिवाली के पहले दिन को भारत में धनतेरस या धनत्रयोदशी के रूप में जाना जाता है। धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है और बाजार सज चुके हैं। ऐसे में आप गोल्ड खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त भी जान लीजिए।

खरीदारी का बेस्ट टाइम

धनतेरस मनाने का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगा और 11 नवंबर दोपहर 01:57 बजे समाप्त होगा। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में सोना खरीदने से नई खरीदारी से जुड़ी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए आप 10 नवंबर को दोपहर 12:35 से सोने की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, 11 नवंबर को सोना खरीदने का शुभ समय दोपहर 1:57 बजे से शुरू होगा।

गोल्ड की शुद्धता की जांच

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं, तो इसकी शुद्धता को लेकर सावधान रहें और अच्छे तरीके से चेक करके ही खरीदें। सोना या सोने के गहने की खरीदारी वक्त हॉलमार्क का निशान देखना न भूलें। ये शुद्धता की गांरटी देता है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर मोलभाव जरूर करें और बिना बिल लिए दुकान से बाहर न निकलें। अगर आप इस त्योहारी सीजन में सोना खरीदने जा रहे हैं, तो एक App मोबाइल में इंस्टॉल कर लीजिए।

BIS Care App

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का BIS Care App की मदद से आप सोने की शुद्धता की जांच आसानी से कर सकते हैं। यह ऐप आपको दो मिनट में बता देगा कि सोने पर की गई हॉलमार्किंग असली है या नकली। BIS Care App की मदद से आप आसानी से किसी भी सामान की हॉलमार्किंग को जांच सकते हैं। इसके लिए आपको ज्वेलरी के HUID नंबर की जांच करनी होगी। HUID का मतलब है हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर। HUID नंबर 6 डिजिट का होता है और इसमें लेटर और डिजिट्स दोनों शामिल होते हैं।

बता दें कि ज्‍वेलरी की हॉलमार्किंग के दौरान HUID नंबर अलॉट किया जाता है। एक HUID नंबर कभी भी दो ज्‍वेलरी पर नहीं हो सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K ज्वेलरी की शुद्धता की जांच कर सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article