यूटिलिटी

भारत में 60 हजार पार, लेकिन दुबई में कितना है 10 ग्राम सोने का भाव

अगर आपको भी लगता है कि दुबई में सोना सस्ता मिलता है, तो चलिए दाम चेक कर लेते हैं और भारत में बिक रहे गोल्ड के भाव से तुलना भी कर लेते हैं। इन दिनों गोल्ड अपने बढ़ते भाव की वजह से खूब सुर्खियों में है। भारत में सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर चुका है।

Image

dubai gold, Gold Price, Gold Rate, दुबई में सोना का भाव,

Photo : iStock

Gold Price In Dubai: भारत में सोना खरीदना शुभ माना जाता है और ये परंपरा पुरानी है। धनतेरस और दिवाली के समय देश में गोल्ड के बाजार चमक उठते हैं और लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ती है। इन दिनों गोल्ड अपने बढ़ते भाव की वजह से खूब सुर्खियों में है। भारत में सोने का भाव 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर चुका है और मार्केट के जानकारों का कहना है कि अभी इसमें और तेजी आ सकती है। तो भारत में सोने का क्या भाव है ये तो मालूम चल गया आपको, लेकिन आम भारतीयों के बीच एक धारणा है। वो धारणा ये है कि दुबई में भारत के मुकाबले सोना सस्ता मिलता है। तो चलिए जान लेते हैं कि दुबई में 10 ग्राम सोने की कीमत कितनी है।

दुबई में गोल्ड का भाव

अगर आपको भी लगता है कि दुबई में सोना सस्ता मिलता है, तो चलिए दाम चेक कर लेते हैं और भारत में बिक रहे गोल्ड के भाव से तुलना भी कर लेते हैं। मौजूदा समय में बात करें, तो दुबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 54,240 रुपये है। वहीं, 22 कैरेट का 10 ग्राम गोल्ड 50,228 रुपये में बिक रहा है। भारत में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव 60 हजार रुपये से अधिक है। यानी दुबई में भारत के मुकाबले सोना सस्ता है।

कितना सोना ला सकते हैं भारत

भारत से दुबई घूमने जाने वाले लोग सोने की ज्वैलरी की शॉपिंग करते हैं। फिर वो उन्हें भारत लेकर आते हैं। लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दुबई से भारत सोना लाने के लिए लिमिट तय की गई है। अगर लिमिट से अधिक गोल्ड लेकर आप आते हैं, तो टैक्स देना पड़ेगा। दुबई से गोल्ड भारत लाने की ड्यूटी फ्री लिमिट पुरुषों के लिए महज 20 ग्राम है. जबकि महिलाओं के लिए ये 40 ग्राम है। इससे अधिक सोना लाने पर आपको भारी टैक्स देना होगा।

भारत में लगते हैं टैक्स

भारत में सोने पर जीएसटी, इंपोर्ट ड्यूटी, एग्रीकल्चर सेस और टीडीएस जैसे कई टैक्स वसूले जाते हैं। दुबई से गोल्ड खरीदने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि आपको इंटरनेशनल प्राइस पर यह मिल जाता है। इसके अलावा दुबई सरकार सोने पर एक समान 5 फीसदी का वैट वसूलती है। साथ ही सोने के बिस्कुट या रॉ मैटेरियल पर किसी भी तरह का टैक्स दुबई में नहीं लगता है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article