यूटिलिटी

Pan Card: कैसे बनता है PAN नंबर, इस नंबर में हर अक्षर का क्या है मतलब, जान लीजिये सीक्रेट

पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। भारत के सभी करदाताओं की पहचान करने के लिए कंप्यूटर आधारित सिस्टम ही पैन कार्ड के रूप में जाना जाता है। सभी करदाताओं को एक नंबर जारी किया जाता है जिसे परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN Number) के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैन नंबर कैसे कैसे बनता है और इसमें मौजूद अक्षरों और संख्या का क्या मतलब होता है?

Image

कैसे बनता है PAN नंबर, इस नंबर में हर अक्षर का क्या है मतलब, जान लीजिये सीक्रेट

Photo : Times Now Digital

PAN Card: पैन कार्ड बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। भारत में करदाताओं की पहचान करने के लिए कंप्यूटर आधारित सिस्टम है। इस सिस्टम के तहत करदाताओं की पहचान के लिए उन्हें एक विशिष्ट नंबर जारी किया जाता है जिसे परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN Number) के रूप में जाना जाता है। यह नंबर दस संख्या का होता है और हर करदाता का PAN नंबर अलग-अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैन नंबर कैसे बनता है और इस नंबर में मौजूद अक्षरों और संख्या का मलतब क्या होता है? आइये आज आपको इस सीक्रेट के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

PAN कार्ड नंबर का मतलब

पैन कार्ड पर मौजूद 10 अंकों वाले नंबर को पैन कार्ड नंबर कहा जाता है। पैन नंबर में सबसे पहले 5 अक्षर होते हैं, जो कैपिटल फॉर्म (अपरकेस) में दर्ज होते हैं। इन 5 अक्षरों में से पहले 3 अक्षर AAA से लेकर ZZZ तक की सीरीज के अक्षर होते हैं। इन अक्षरों के बाद मौजूद चौथा अक्षर पैन कार्ड होल्डर के स्टेटस के बारे में बताता है। उदाहरण के लिए C का मतलब कंपनी, P का मतलब पर्सन, H का मतलब अविभाजित हिन्दू परिवार, F का मतलब फर्म, A का मतलब लोगों का एसोसिएशन होता है और T का मतलब ट्रस्ट होता है।

क्या पैन कार्ड नंबर बदलता है?

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि पैन कार्ड नंबर एक विशिष्ट नंबर होता है और हर करदाता का PAN नंबर अलग अलग होता है। नियमों के अनुसार पैन कार्ड नंबर को बदलने का कोई भी प्रावधान नहीं है। हालांकि आप चाहें तो पैन कार्ड में अपनी निजी जानकारी, जैसे नाम, जन्मतिथि आदि में बदलाव कर सकते हैं। पैन कार्ड में बदलाव यानी करेक्शन करने के लिए आपको पैन कार्ड करेक्शन फॉर्म भरना होगा। इसे NSDL या इनकम टैक्स की वेबसाइट से बहुत ही आसानी से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article