Mahila Samman Savings Certificate: महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना बेहद जरूरी है। इसीलिए महिलाओं के कल्याण को ध्यान में रखकर भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। साल 2023 में महिलाओं को इन्वेस्टमेंट के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को 7.5% सालाना रिटर्न मिलता है। अगर स्मॉल सेविंग बैंकों को छोड़ दें तो इस योजना के तहत मिलने वाला ब्याज FD योजनाओं से काफी अधिक है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी सारी जानकारी देने जा रही हैं।
महिलाओं के लिए FD से बेहतर है ये योजना
महिला सम्मान बचत पत्र की पात्रता
महिला सम्मान बचत पत्र में कोई भी महिला या बालिका इन्वेस्ट कर सकती है। इस योजना में पात्रता से संबंधित महिलाओं के लिए सिर्फ एक ही नियम है, कि महिला या बालिका भारतीय नागरिक होनी चाहिए। अभिभावक या माता पिता चाहें तो अपनी बेटी के नाम पर भी इस योजना के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रूपए तक इन्वेस्ट किये जा सकते हैं।
महिला सम्मान बचत पत्र का रजिस्ट्रेशन
महिला सम्मान बचत पत्र योजना एक सरकारी योजना है जिसकी वजह से इस योजना में इन्वेस्ट की गई रकम पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर आप भी महिला बचत सम्मान पत्र योजना में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस जाकर इसके लिए आवेदन करना होगा। विभिन्न बैंको की शाखा जाकर भी इस योजना के लिए आवेदन किया जा सकता है।
महिला सम्मान बचत योजना की डेडलाइन
महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत अप्रैल 2023 में की गई थी और सिर्फ 2 सालों के लिए ही इस योजना की शुरुआत की गई थी। आपको बता दें कि इस योजना की डेडलाइन मार्च 2025 तक ही है। इसका मतलब ये है कि इस योजना में मार्च 2025 तक ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इसीलिए अगर आप भी इस योजना में इन्वेस्ट करने के बारे में विचार कर रही हैं तो मार्च 2025 से पहले ही आवेदन कर लें।
