यूटिलिटी

बिना हीटर कमरे को रखना है गर्म, ये 4 टिप्स आएंगे बहुत काम

How To Keep Room Warm In Winter: सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए लाइट्स अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप हेवी लाइट या कैंडल्स यूज कर सकते हैं, जो कमरे के तापमान को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती हैं। तेज रोशनी वाली लाइट से भी कमरे को गर्म रखने में मदद मिलेगी।

Image

सर्दियों में कमरे को गर्म कैसे रखें?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिना हीटर रखें कमरे को गर्म
  • कई टिप्स आ सकते हैं काम
  • पर्दे और कालीनों का करें यूज

How To Keep Room Warm In Winter: सर्दी का मौसम आ गया है। सर्दियों में लोग हीटर या ब्लोअर के जरिए रूम को गर्म रखते हैं। हालांकि ये चीजें बिजली की काफी खपत करती हैं। साथ ही इनके कुछ नुकसान भी हैं। रूम हीटर से मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो नुकसादेह तो है ही, जानलेवा भी हो सकती है। मगर कमरे को गर्म रखने के लिए कुछ तो उपाय करना होगा। इसके लिए कुछ टिप्स हैं, जिनकी मदद से आप बिना हीटर या ब्लोअर के अपने कमरे को गर्म रख सकते हैं।

वार्म लाइटिंग है अच्छा ऑप्शन

सर्दियों में कमरे को गर्म रखने के लिए लाइट्स अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप हेवी लाइट या कैंडल्स यूज कर सकते हैं, जो कमरे के तापमान को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती हैं। तेज रोशनी वाली लाइट से भी कमरे को गर्म रखने में मदद मिलेगी।

पर्दे और कालीन

पर्दे और कालीन ठंड रोकने में काम आएंगे। फर्श पर कालीन और मोटे पर्दे लगाएं। इससे ठंड कम होगी। इनसे ठंडी हवा कमरे के अंदर नहीं आ पाएगी। कालीन से कमरा भी खूबसूरत रहेगा और ठंड भी कम होगी।

बबल रैप

बबल रैप का उपयोग अक्सर सर्दियों में ग्रीनहाउस खिड़कियों को इन्सुलेट करने के लिए किया जाता है। आप इसे नियमित या इंसुलेटिंग विंडो शेड्स के साथ या उसके बिना भी उपयोग कर सकते हैं। इससे कमरे को गर्म रखने में मदद मिलेगी।

वार्म बेडशीट और हॉट वॉटर बैग

बेड पर कॉटन के बजाय विंटर सीजन वाली वॉर्म बेडशीट यूज करें। इससे बेड पर गर्मी बरकरार रहेगी। वहीं सर्दियों में घर में हॉट वॉटर बैग यूज करें। इनका उपयोग आप बेड या सोफे को भी गर्म रखने के लिए कर सकते हैं। सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article