Veg Thali Price: अगस्त में खाने की थाली हुई सस्ती, टमाटर और पॉल्ट्री की कीमतों में गिरावट का दिखा असर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 6, 2024, 04:00 PM IST

Veg Thali Price: घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी भोजन की कीमत जुलाई के 32.6 रुपये प्रति थाली की तुलना में अगस्त में चार प्रतिशत घटकर 31.2 रुपये हो गई। इस साल की शुरुआत में रसोई गैस की कीमतों में कमी आने से ईंधन की लागत में 27 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Veg Thali Price: पवित्र श्रावण मास में अधिकांश लोगों के मांसाहार से परहेज करने की वजह से टमाटर और पॉल्ट्री की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इससे अगस्त के महीने में घर में पकाए जाने वाले भोजन की कीमतों में कमी देखी गई। घरेलू रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी भोजन की कीमत जुलाई के 32.6 रुपये प्रति थाली की तुलना में अगस्त में चार प्रतिशत घटकर 31.2 रुपये हो गई। वहीं पिछले साल के अगस्त महीने में इसकी कीमत 34 रुपये प्रति थाली थी।

Veg Thali Price

मांसाहारी थाली की कीमत

रिपोर्ट कहती है कि मांसाहारी थाली की कीमत जुलाई की तुलना में तीन फीसदी घटकर 59.3 रुपये हो गई। हालांकि, अगस्त, 2023 की तुलना में यह 12 फीसदी अधिक थी। क्रिसिल ने अपनी मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में कहा कि अगस्त में टमाटर की कीमतें घटकर 50 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। यह जुलाई के मुकाबले 23 प्रतिशत और एक साल पहले के मुकाबले 51 प्रतिशत की गिरावट है। थाली की कीमतों में गिरावट के पीछे टमाटर में आई नरमी की अहम भूमिका रही है।

End of Feed