Diwali Special Vande Bharat Train: दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना जाने का टेंशन खत्म! जानें तारीखें और पूरा टाइमटेबल

New Delhi Patna Vande Bharat Diwali Chhath Special: दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। जानें ट्रेन नंबर, तारीखें, स्टॉपेज और पूरा टाइमटेबल।

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन अक्टूबर से नवंबर 2026 तक निर्धारित तारीखों पर दोनों शहरों के बीच चलेगी। इससे त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

Delhi To Patna Vande Bharat Special

16 अक्टूबर से शुरू होंगे स्पेशल ट्रेन के फेरे/Photo-AI

16 अक्टूबर से शुरू होंगे स्पेशल ट्रेन के फेरे

रेलवे की ओर से ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन 16 और 18 अक्टूबर 2026 को रवाना होगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

End of Feed