यूटिलिटी

Unified Pension Scheme: 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर कितनी मिलेगी पेंशन, जान लीजिए आप भी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 28, 2024, 02:55 PM IST

UPS: यह योजना एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। किसी भी कर्मचारी को 25 साल की नौकरी के बाद उसके आखिरी 12 महीनों की बेसिक सैलरी के औसत का 50 फीसदी पेंशन के रूप में दिया जाएगा। सरकार के अनुसार, 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को इस पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा।

Image

यूनिफाइड पेंशन स्कीम

Photo : iStock

UPS: यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के ऐलान के बाद, गारंटीड पेंशन की मांग करने वालों को राहत मिली है। इससे 23 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को उनके वेतन का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा। यह योजना एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। किसी भी कर्मचारी को 25 साल की नौकरी के बाद उसके आखिरी 12 महीनों की बेसिक सैलरी के औसत का 50 फीसदी पेंशन के रूप में दिया जाएगा। मिनिमम पेंशन UPS के तहत 50 फीसदी पेंशन राशि तब ही मिलेगी, जब नौकरी की मिनिमम अवधि 25 साल होगी। न्यूनतम 10 साल की नौकरी से रिटायर हुए तो 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

50 हजार की बेसिक सैलरी पर पेंशन

अगर किसी कर्मचारी के आखिरी 12 महीने का बेसिक वेतन का औसत 50 रुपये है, तो उसे सैलरी का 50 फीसदी यानी 25,000 रुपये पेंशन के रूप में मिलेगा। इसके अलावा इसमें महंगाई राहत (DR) जोड़ा जाएगा। अगर किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 25,000 रुपये का 60 फीसदी या 15,000 रुपये + डीआर मिलेगा। 60 हजार रुपये की बेसिक सैलरी औसत पर न्यूनतम पेंशन उस राशि का 50 फीसदी या 30,000 रुपये होगी और महंगाई राहत इसमें जोड़ी जाएगी। अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 30,000 रुपये का 60 फीसदी यानी 18,000 रुपये + डीआर मिलेगा।

70 हजार रुपये बेसिक सैलरी पर पेंशन

अगर पिछले 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी 70,000 रुपये है, तो न्यूनतम पेंशन उस राशि का 50 फीसदी यानी 35,000 रुपये होगी। इस राशि में महंगाई राहत (DR) को जोड़ना होगा। अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 35,000 रुपये का 60% या 21,000 रुपये + DR मिलेगा। यूनिफाइड पेंशन स्कीम में सरकार बेसिक+DR का 18.5 फीसदी योगदान केरगी, जबकि कर्मचारी का योगदान 10 फीसदी होगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article