UPI ने फिर से बनाया नया रिकॉर्ड, मई महीने में हुए 29.9 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई का औसत लेनदेन आकार 2021 में 1848 रुपये से घटकर 2025 में 1313 रुपये रह गया है जो चिंता की बात नहीं बल्कि परिपक्व होते तंत्र का संकेत है।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन मई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गर्मियों में यात्रा और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रभाव से कुल लेनदेन मूल्य 29.90 लाख करोड़ रुपये और संख्या 23.2 अरब रही। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

UPI Payments, UPI, UPI FAILED, UPI payment fails,यूपीआई,

UPI ने फिर से बनाया नया रिकॉर्ड, मई महीने में हुए 29.9 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन

19 प्रतिशत का इजाफा

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष इसी महीने में यह 25.14 लाख करोड़ रुपये था जो सालाना आधार पर 19 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। वहीं अप्रैल में लेनदेन का मूल्य 29.03 लाख करोड़ रुपये था। संख्या के लिहाज से, मई में 23.2 अरब लेनदेन के साथ नया रिकॉर्ड बना जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 18.67 अरब लेनदेन से 24 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल 2026 में लेनदेन की संख्या 22.35 अरब थी।

End of Feed