UPI PIN Change: PhonePe और Google Pay का पिन मिनटों में बदलें, जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

आप में से अधिकतर लोग upi पेमेंट करते होंगे, लेकिन UPI PIN शायद ही आप चेंज करते होंगे। आज हम आपको Google Pay और Phonepe के यूपीआई पिन चेंज करने का तरीका बताएंगे।

आज के समय में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए डिजिटल भुगतान करना बेहद आसान हो गया है। लेकिन इसकी सुरक्षा पूरी तरह आपके UPI PIN पर निर्भर करती है। अगर आपको लगता है कि आपका पिन किसी को पता चल गया है या आप सुरक्षा कारणों से इसे बदलना चाहते हैं, तो यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे सभी प्रमुख UPI ऐप्स अपने यूजर्स को आसानी से UPI PIN बदलने की सुविधा देते हैं।

UPI PIN CHANGE

UPI का पिन कैसे चेंज करें

PhonePe में ऐसे बदलें UPI PIN

अगर आप PhonePe का इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले ऐप खोलें और ऊपर बाईं ओर दिखाई देने वाले प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। इसके बाद Bank Accounts सेक्शन में जाएं और उस बैंक खाते का चयन करें, जिसका UPI PIN बदलना है। अब UPI PIN के सामने दिए गए Change विकल्प पर क्लिक करें। सबसे पहले अपना मौजूदा UPI PIN दर्ज करें, फिर नया PIN डालें। पुष्टि के लिए नए PIN को दोबारा दर्ज करें और Done या चेक मार्क पर टैप करें। इसके बाद आपका नया UPI PIN सक्रिय हो जाएगा।

End of Feed