UPI Payment: UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट हुई 5 लाख, लेकिन सिर्फ इनके लिए

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 5, 2024, 02:05 PM IST

UPI Payment: यह सर्विस को 10 जनवरी 2024 तक शुरू होने वाली है। हालांकि यह अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगी। RBI ने दिंसबर में मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट के लिए लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की थी।

UPI Payment: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 दिसंबर 2023 को UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट को 5 लाख रुपये करने का ऐलान किया था। अब यह सर्विस को 10 जनवरी 2024 तक शुरू होने वाली है। हालांकि यह अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए लागू होगी। RBI ने दिंसबर में मॉनेटरी पॉलिसी की बैठक में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट के लिए लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की थी। ये ऐलान केंद्रीय बैंक ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को पेमेंट के लिए किया गया था।

UPI Payment: UPI पेमेंट के लिए ट्रांजेक्शन की लिमिट हुई 5 लाख, लेकिन सिर्फ इनके लिए

क्या है नियम

RBI ने तब UPI ऑटो पेमेंट की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव भी दिया था। घोषणा के अनुसार जब UPI ऑटो-पेमेंट किया जाता है तो अतिरिक्त फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) की आवश्यकता होती है। फिलहाल यह AFA तब लागू होता है जब 15,000 रुपये से अधिक के पैसे की ऑटो-पेमेंट की जाएगी।

End of Feed