UPI Lite चलाने वालों की मौज! अब एक बार में 1000 रु तक कर सकेंगे पेमेंट, वॉलेट लिमिट भी बढ़ी

UPI Lite Payment Rules Change: यूपीआई लाइट के तहत होने वाले लेनदेन इस हद तक ऑफलाइन हैं कि उनमें 'एडिशनल फेक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन' (AFA) की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा लेनदेन से जुड़े अलर्ट भी वास्तविक समय में नहीं भेजे जाते हैं।

UPI Lite Payment Rules Change: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंस्टेंट पेमेंट सिस्टम के व्यापक प्रसार के लिए बुधवार को 'यूपीआई लाइट' में वॉलेट की लिमिट को बढ़ाकर 5,000 रुपये और प्रति लेनदेन की सीमा को 1,000 रुपये कर दिया। यानी अब आप एक बार में यूपीआई लाइट से 1000 रुपये तक की पेमेंट कर सकते हैं। पहले यह लिमिट 500 रुपये थी। वहीं वॉलेट लिमिट को भी बढ़ाया गया है।

UPI Lite Payment Rules Change

UPI Lite Payment Rules Change

End of Feed