UPI 3.0: अब टीवी, वॉशिंग मशीन से भी कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, मोबाइल की जरूरत खत्म!

UPI 3.0 Features: आसान शब्दों में कहें तो, आने वाले समय में आपका फ्रिज दूध खत्म होने पर खुद ऑर्डर और पेमेंट कर देगा, और आपकी कार ईंधन भरवाते ही भुगतान पूरा कर देगी।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अपनी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को एक नए रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा है। इस बड़े अपग्रेड को UPI 3.0 नाम दिया गया है, जो Internet of Things (IoT) आधारित होगा। इसके जरिए स्मार्ट डिवाइस अपने आप पेमेंट कर पाएंगे यानी अब आपको केवल स्मार्टफोन पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

UPI 3.0/Photo- Timesnow

UPI 3.0/Photo- Timesnow

कैसे करेगा काम?

UPI 3.0 मौजूदा फीचर्स जैसे UPI Autopay और UPI Circle पर आधारित होगा। इसमें IoT तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इंटरनेट से जुड़े सेंसर और सॉफ्टवेयर के जरिए डिवाइसों को आपस में जोड़ती है। इसका मतलब है कि स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कार और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस बिना इंसानी मदद के पेमेंट कर पाएंगे। उदाहरण के लिए, आप अपने स्मार्ट डिवाइस से सीधे मासिक सब्सक्रिप्शन ऑटोमेटिक रूप से भुगतान करवा सकेंगे। आसान शब्दों में कहें तो, आने वाले समय में आपका फ्रिज दूध खत्म होने पर खुद ऑर्डर और पेमेंट कर देगा, और आपकी कार ईंधन भरवाते ही भुगतान पूरा कर देगी।

End of Feed