UP: यूपी में बिजली हड़ताल से हाहाकार, आपके घर नहीं आ रही लाइट तो इस हेल्पलाइन पर करें फोन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 18, 2023, 09:43 AM IST

UP Electricity Worker Strike: अगर आपके इलाके में भी बिजली आपूर्ति बाधित है तो आप UPPCL यानी Uttar Pradesh Power Corporation Limited के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

UP Electricity Worker Strike: उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों की हड़ताल से प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बुलंदशहर व मेरठ समेत प्रदेश के कई शहरों में 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। गोरखपुर और कानपुर में फैक्टरियों में औद्योगिक उत्पादन ठप हो गया। लोग बिजली के साथ साथ पानी के लिए तरस रहे हैं और घरों के आसपास सरकारी हैंडपंप पर लाइन लगा रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि बिजली बाधित है तो कहां उसकी शिकायत करें।

UP: यूपी में बिजली हड़ताल से हाहाकार, आपके घर नहीं आ रही लाइट तो इस हेल्पलाइन पर करें फोन

अगर आपके इलाके में भी बिजली आपूर्ति बाधित है तो आप UPPCL यानी Uttar Pradesh Power Corporation Limited के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिजली विभाग ने अपने सभी ग्राहकों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शिकायत के लिए कई प्लेटफार्म तैयार किए है जहां शिकायत दर्ज करा कर ग्राहक अपनी समस्या का जल्द समाधान करा सकते हैं।

End of Feed