यूटिलिटी

HDFC Bank में है अकाउंट, तो ऐसे पहचानें कि आपको मिलने वाला SMS फर्जी है या नहीं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 17, 2023, 10:38 AM IST

क्या आपका HDFC Bank में खाता है? यदि हां, तो आपके बैंक ने Fake SMS से संबंधी कुछ जानकारी शेयर की है, जिससे बैंक के ग्राहक आसानी से इन Fake SMS की पहचान कर नुकसान से बच सकें।

Image

HDFC Bank में है अकाउंट, तो ऐसे पहचानें कि आपको मिलने वाला SMS फर्जी है या नहीं

HDFC Cyber Security: साइबर ठगी के बढ़ते हुए मामलों के बीच आजकल SMS के द्वारा फर्जी लिंक शेयर करके अपराधी लोगों से ठगी कर लेते हैं कई बार देखने में ये SMS इतने असली लगते हैं कि आम लोगों के लिए सही और गलत की पहचान करना मुश्किल हो जाता है और वे ठगी के शिकार होकर अपने मेहनत से जोड़ी हुई कमाई को कुछ ही देर में गंवा देते हैं। अपने ग्राहकों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए HDFC BANK ने SMS से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी साझा की है जो आपको ठगी से बचाने में काफी सहायक साबित होगी। बैंक ने अपने द्वारा भेजे जाने वाले SMS के लिए कुछ स्टैंडर्ड फिक्स कर दिए हैं।

कैसे पहचाने Fake SMS

  • देश के जाने माने बैंक HDFC ने SMS भेजने के लिए कुछ मानक तय किए हैं।
  • जिसमें बैंक कहता है कि उसके द्वारा कभी भी 10 अंकों के मोबाइल नं0 से SMS नहीं भेजा जाता है।
  • बैंक के ऑथराइज्ड SMS हमेशा HDFCBK या HDFCBN आईडी से भेजे जाते हैं।
  • बैंक के किसी भी ऑफीशियल SMS में भेजा गया लिंक हमेशा hdfcbk.io से शुरू होता है।
  • इसके साथ-साथ बैंक ने ये जानकारी भी शेयर की है कि कैसे ग्राहक अपने फर्जी SMS और अन्य तरीकों से होने वाली ठगी से बच सकते हैं।

ठगों द्वारा ऐसे SMS भेजे जाते हैं

आमतौर पर ठगी के भेजे गए SMS पर जो लिंक भेजा जाता है उससे आपके मोबाइल फोन आदि को हैक करने की कोशिश की जाती है इसके साथ ही कभी-कभी SMS के माध्यम से ठग आपके बैंक खाते से जुड़ी गुप्त जानकारी जैसे OTP, CVV, PIN or Password जैसी जानकारियां लेना चाहते हैं। यदि आप उन्हें ये जानकारी दे देते हैं तो इन जानकारियों के आधार पर वे आपके खाते से रकम को उड़ा लेते हैं।

क्या है बचने का तरीका

  • इन तरीकों को अपनाकर आप ना केवल HDFC बल्कि किसी भी अन्य बैंक के नाम से भेजे गए Fake SMS से आसानी से बच सकते हैं।
  • कभी भी 10 अंक वाले मो0 नं0 से आए SMS का जबाव ना दें।
  • उन सभी SMS का कोई रिप्लाई ना करें जिनमें आपके खाते से जुड़ी जानकारी मांगी गई है।
  • किसी भी Call या SMS के माध्यम से OTP, CVV, PIN, Password, Aadhar or PAN से जुड़ी जानकारी साझा ना करें।
  • इस तरह के Fake SMS मिलने पर बैंक के फिशिंग रिस्पॉन्स सिस्टम पर शिकायत दर्ज करें, जिसकी जानकारी आपको बैंक की ऑफीशियल वेवसाइट पर मिल जाएगी।
  • इस तरह की शिकायत आप बैंक के टोल-फ्री नं0 पर भी कर सकते हैं।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article