Unity SFB FD Rates: 1001 दिनों की FD पर 9 फीसदी से अधिक ब्याज दे रहा यह बैंक, 18 महीने के निवेश पर मिलेगा इतना रिटर्न

Unity SFB FD Rates: बैंक सात दिनों से लेकर 10 साल तक में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 4.50 फीसदी से 7.00 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक अगले 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

Unity SFB FD Rates: यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक सात दिनों से लेकर 10 साल तक में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 4.50 फीसदी से 7.00 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। आम नागरिक 1001 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर मैक्सिमम 9 फीसदी का सालाना रिटर्न हासिल कर सकते हैं। जबकि वरिष्ठ नागरिक 9.50 फीसदी तक ब्याज हासिल कर सकते हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई एफडी दरें 2 मई, 2023 से प्रभावी होंगी।

Unity SFB Hike FD Rates

90 दिनों की एफडी पर ब्याज

बैंक अगले 7 से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। अगले 15 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर 4.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 से 60 दिनों की अवधि वाली डिपॉजिट राशि पर यूनिटी एसएफबी 5.25 फीसदी का ब्याज दर दे रहा है और 61 से 90 दिनों की अवधि वाली जमा राशि पर 5.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।

End of Feed