यूटिलिटी

Ujjwala Yojna: रसोई गैस की सब्सिडी का पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

Ujjwala Yojna: अगर आप इस स्कीम के लाभार्थी हैं और आपको पता नहीं चल पा रहा है कि सब्सिडी की राशि आपके खाते में जमा हो रही है या नहीं, तो इसकी आप जांच कर सकते हैं। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थि साल में 12 रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी पर उठा सकते हैं।

Image

lpg subsidy, Ujjwala Yojna

Photo : iStock

केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार को सब्सिडी पर रसोई गैस सिलेंडर देती है। मौजूदा समय में सरकार प्रति रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है। यानी इस स्कीम के लाभार्थियों को सरकार 600 रुपये में ही रसोई गैस सिलेंडर दे रही है। अगर आप इस स्कीम के लाभार्थी हैं और आपको पता नहीं चल पा रहा है कि सब्सिडी की राशि आपके खाते में जमा हो रही है या नहीं, तो इसकी आप जांच कर सकते हैं।

महिलाओं के नाम पर मिलता है कनेक्शन

केंद्र सरकार ने साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सरकार गरीब तबके लोगों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन बांटती है। खास बात यह है कि कनेक्शन सिर्फ महिलाओं के नाम पर ही मिलता है। सरकार ने अब तक करीब 9.60 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन इस स्कीम के तहत बांटे हैं। साथ ही इसमें अभी और 75 लाख लाभार्थियों को जोड़ने का ऐलान किया है।

कितने सिलेंडर पर मिलती है सब्सिडी

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थि साल में 12 रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी पर उठा सकते हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर चुकी है कि रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जाएगी। बाकी अन्य लोगों को मार्केट प्राइस पर ही एलपीजी सिलेंडर भरवाना होगा। सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है।

आधार नंबर

सब्सिडी लेने के लिए लाभार्थी के पास आधार नंबर को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है। ऑनलाइन रसोई गैस पर मिली सब्सिडी को आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए माय एलपीजी www.mylpg.in साइट पर जाना होगा।

ऐसे चेक करें सब्सिडी

यहां तीन गैस कंपनियों के नाम मौजूद होंगे। जिस कंपनी से आपने कनेक्शन लिया है, उसपर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसमें आप फिडबैक वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर एक कस्टमर पेज खुलेगा। इसमें अपना मोबाइल नंबर और LPG कनेक्शन नंबर भरें। इसके बाद आपको LPG से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article