यूटिलिटी

PAN: ट्रांसजेंडर्स के लिए पैन कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, वैलिड माना जाएगा ये डॉक्यूमेंट

पैन कार्ड बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है और फिलहाल पैन कार्ड को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी देते हुए बताया है कि अब ट्रांसजेंडर पहचान सर्टिफिकेट को भी पैन कार्ड बनवाने के लिए एक वैलिड डॉक्यूमेंट के रूप में मान्यता दे दी गई है। इस फैसले की बदौलत ट्रांसजेंडर्स के लिए पैन कार्ड बनवाना और भी आसान हो जाएगा।

Image

ट्रांसजेंडर्स के लिए पैन कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, वैलिड माना जाएगा ये डॉक्यूमेंट

Photo : Times Now Digital

PAN Card: पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। ट्रांसजेंडर्स को पैन कार्ड बनवाने में दिक्कतों का सामना न पड़े इसी उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार ने एक काफी बड़ा फैसला लिया है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को सूचना देते हुए केंद्र सरकार ने बताया कि ट्रांसजेंडर पहचान सर्टिफिकेट भी अब पैन कार्ड बनवाने के लिए वैलिड डॉक्यूमेंट माना जाएगा। ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट 2019 के तहत डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए ‘ट्रांसजेंडर पहचान सर्टिफिकेट’ का इस्तेमाल भी अब पैन कार्ड बनवाने के लिए किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 2018 में बिहार से संबंध रखने वाली रेशमा प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी में कहा गया था कि आधार कार्ड के उलट पैन कार्ड में तीसरे जेंडर का ऑप्शन नहीं है जिस वजह से पैन और आधार को आपस में लिंक करने में दिक्कत आती है। साथ ही अर्जी में यह विनती भी की गई थी कि पैन कार्ड में भी तीसरे जेंडर का ऑप्शन दिया जाए। इसी अर्जी की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जानकारी देकर बताया गया है कि अब ट्रांसजेंडर्स, ‘ट्रांसजेंडर पहचान सर्टिफिकेट’ का इस्तेमाल पैन कार्ड बनवाने के लिए कर सकते हैं।

आधार और पैन में अलग जेंडर

अपनी अर्जी में रेशमा प्रसाद ने यह भी बताया था कि 2012 में उन्होंने पुरुष जेंडर के रूप में पैन कार्ड बनवाया था और साल 2015-16 और 2016-17 में उन्हें पुरुष जेंडर के तौर पर इनकम टैक्स रिटर्न भी मिला था। रेशमा ने यह भी बताया कि एक एपेक्स कोर्ट ने अपने आदेश में आधार कार्ड में तीसरे जेंडर को शामिल करने को कहा था। जिसके बाद रेशमा ने आधार कार्ड तीसरे जेंडर के रूप में बनवाया था। लेकिन आगे चलकर आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article