यूटिलिटी

होली के लिए अभी से ही ट्रेनों में वेटिंग, आखिर कितना दिन पहले कर सकते हैं बुकिंग

खासकर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग लिस्ट पर टिकट मिलना शुरू हो गया है। अगर आप चाहें, तो होली के समय यात्रा के लिए कम कीमत पर अभी ही फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। होली के नजदीक आते-आते फ्लाइट की टिकटें कई गुना महंगी हो जाती हैं।

Image

होली के लिए अभी से ही ट्रेनों में वेटिंग, आखिर कितना दिन पहले कर सकते हैं बुकिंग

साल 2024 की होली में अपने घर जाने के लिए लोगों ने अभी से ही टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। कई ट्रेनों में अभी से टिकटों की वेटिंग की भी शुरुआत हो गई है। ऐसे में जो लोग अभी ही यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग नहीं कराते हैं, तो उनके होली के त्योहार में ट्रेन से घर जाना आसान नहीं होगा। खासकर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में अभी से ही वेटिंग लिस्ट पर टिकट मिलना शुरू हो गया है। अगर आप चाहें, तो होली के समय यात्रा के लिए कम कीमत पर अभी ही फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। होली के नजदीक आते-आते फ्लाइट की टिकटें कई गुना महंगी हो जाती हैं।

बुकिंग स्टेटस

29 नवंबर की सुबह तक 23 मार्च 2024 के लिए आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकटों का बुकिंग स्टेटस (स्लीपर - WL7, AC 3 इकोनॉमी - WL10, AC 3 - WL20, AC 2 - WL10, AC फर्स्ट क्लास - WL1) कुछ ऐसा रहा।

फ्लाइट के टिकट की बुकिंग

अगर आप आजकल में 22 मार्च 2024 के लिए दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट टिकट बुक करते हैं, तो गोइबिबो की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इसकी कीमत 4500 रुपये के आसपास होगी। होली के दौरान बुक करने पर इस तारीख के लिए टिकट कई गुना महंगे हो जाएंगे।

जनरल टिकट की बुकिंग

आप अपनी यात्रा की तारीख से चार महीना पहले ही टिकटों की बुकिंग करवा सकते हैं। तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तिथि से एक दिन पहले होती है। जनरल टिकट की बुकिंग के लिए रेलवे ने दो नियम बनाए हैं। ट्रेन के जनरल कोच में 199 किलोमीटर तक की यात्रा करने के लिए यात्रा के दिन ही टिकट लेनी होगी। साथ ही टिकट खरीदने के 3 घंटे के भीतर-भीतर आपको यात्रा शुरू करनी होगी। वहीं, 200 किमी या इससे अधिक दूरी की यात्रा के लिए आप तीन दिन पहले जनरल टिकट खरीद सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article