यूटिलिटी

Fraud Alert: बंद होने वाला है आपका मोबाइल नंबर, अगर आपके पास भी आ रहे ऐसे कॉल तो हो जाएं सावधान

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 22, 2024, 08:30 AM IST

TRAI Advisory: इस तरह के कॉल से आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जालसाज इस तरह के कॉल करके लोगों को ठगने की कोशिश में जुटे हैं। दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि वे ट्राई के नाम पर की जा रहीं फर्जी कॉल के चंगुल में न फंसें।

Image

(image source: Times Now Digital)

TRAI Advisory: अगर आपके पास भी ऐसे कॉल आ रहे हैं, जिसमें कॉल करने वाला खुक दो टेलीकॉम विभाग या उससे जुड़ा अधिकारी बता रहा है और कह रहा है कि आपका मोबाइल नंबर कनेक्शन कटने वाला है। इस तरह के कॉल से आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि जालसाज इस तरह के कॉल करके लोगों को ठगने की कोशिश में जुटे हैं। दूरसंचार नियामक ट्राई ने बुधवार को लोगों को आगाह किया कि वे ट्राई के नाम पर की जा रहीं फर्जी कॉल के चंगुल में न फंसें। इन कॉल में दूरसंचार ग्राहकों को मोबाइल नंबर का कनेक्शन काटने की धमकी देकर कुछ निजी सूचनाएं देने के लिए कहा जाता है।

ट्राई ने किया अलर्ट

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह स्पष्ट किया कि वह संदेश भेजकर या किसी अन्य तरीके से मोबाइल नंबर का कनेक्शन काटने के बारे में ग्राहकों के साथ संपर्क नहीं करता है। उसने ऐसा करने के लिए किसी तीसरे पक्ष की एजेंसी को भी अधिकृत नहीं किया है। ट्राई ने एक बयान में कहा कि ऐसे में किसी भी तरह का संचार (कॉल, संदेश या नोटिस) जो ट्राई से होने का दावा करता है और मोबाइल नंबर काटने की धमकी देता है, उसे संभावित धोखाधड़ी का प्रयास माना जाना चाहिए और इसपर ध्यान नहीं देना चाहिए।

कब बंद हो सकती है सर्विस

बिल भुगतान में गड़बड़ी, केवाईसी पूरा न होने या नंबर के दुरुपयोग की स्थिति में ही दूरसंचार सेवा प्रदाता किसी मोबाइल नंबर की सेवाएं बंद कर सकती है। ट्राई ने नागरिकों को सतर्क रहने और संदिग्ध धोखेबाजों के झांसे में न आने की सलाह दी है। ट्राई ने कहा कि ग्राहकों को संबंधित दूरसंचार कंपनी के अधिकृत कॉल सेंटर या ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क कर ऐसी कॉल की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।

प्री-रिकॉर्डेड कॉल

नियामक के मुताबिक, उसके संज्ञान में लाया गया है कि नागरिकों को ट्राई से होने का दावा करते हुए तमाम प्री-रिकॉर्डेड कॉल की जा रही हैं, जिनमें उपयोगकर्ताओं को धमकी दी जाती है कि उनके नंबर जल्द ही ब्लॉक कर दिए जाएंगे और उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है। साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में दूरसंचार संसाधनों का दुरुपयोग रोकने के लिए लोगों को दूरसंचार विभाग के संचार साथी मंच पर चक्षु सुविधा के माध्यम से संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचार की जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। (इनपुट भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article