यूटिलिटी

Toll Rate: सरकार का बड़ा ऐलान, अब नेशनल हाइवे पर बिना टोल दिए कर सकेंगे 20 किलोमीटर तक सफर

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 10, 2024, 07:11 PM IST

Toll Collection Rules: नए नियम के लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों पर चालकों के टोल भुगतान के तरीके को बदल जाएंगे। अपडेटेड सिस्टम यानी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) के जरिए बिना किसी शुल्क के 20 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकेंगे।

Image

टोल प्लाजा

Photo : Twitter

Toll Collection Rules: टोल रोड पर निजी वाहन मालिकों के लिए जल्द ही परेशानी कम हो सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने निजी वाहन मालिकों के लिए यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नए टोल सिस्टम की शुरुआत की है। नए सिस्टम के तहत, अगर आप नेशनल हाइवे या एक्सप्रेसवे पर 20 किमी तक यात्रा करते हैं, तो आपको टोल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, इसके लिए आपके वाहन में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम होना चाहिए।

20 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री

अपडेटेड सिस्टम यानी ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) के जरिए बिना किसी शुल्क के 20 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकेंगे। नए नियमों के अनुसार, वाहन चालकों, मालिकों या वाहनों के प्रभारी व्यक्तियों को अब टोल रोड, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग, स्थायी पुल, बाईपास और टनल शामिल हैं, पर किसी भी दिशा में 20 किलोमीटर तक की दूरी तय करने वाली यात्राओं के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। 20 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने पर वाहन चालकों से यात्रा की दूरी के आधार पर शुल्क लिया जाएगा।

नियम में बदलाव

हाल ही में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन निजी वाहन मालिकों के पास GNSS है, उन्हें प्रतिदिन अपनी यात्रा के पहले 20 किलोमीटर के लिए टोल शुल्क से छूट दी जाएगी। यह बदलाव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियम, 2008 को अपडेट करने के बाद आया है।

अब से, अगर यात्रा की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है, तो शुल्क का कैलकुलेशन वास्तविक यात्रा की दूरी के आधार पर की जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर आप हाईवे पर 30 किलोमीटर की यात्रा करते हैं, तो 20 किलोमीटर की यात्रा मुफ्त होगी। आपसे सिर्फ 10 किलोमीटर के लिए ही शुल्क लिया जाएगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article