Investment Scheme For Women: महिलाओं की उन्नति के लिए उन्हें बेहतर अवसरों के साथ-साथ आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना भी जरूरी है। यह बात भारत सरकार भी बखूबी समझती है और इसीलिए भारत सरकार द्वारा महिलाओं को ध्यान में रखकर बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई है। इन योजनाओं में इन्वेस्ट करके महिलाएं आर्थिक संतुलन प्राप्त कर सकती हैं और साथ ही कमाई भी कर सकती हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस और LIC की कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में बताएंगे जिनमें इन्वेस्ट कर महिलाएं आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर सकती हैं।
पोस्ट ऑफिस की योजनाएं
पोस्ट ऑफिस द्वारा भारत में डाक संबंधित योजनाएं तो ऑफर की ही जाती हैं साथ ही काफी आकर्षक इन्वेस्टमेंट योजनाएं भी ऑफर की जाती हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा महिलाओं को बेहतर आर्थिक ऑप्शन प्रदान करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान सर्टिफिकेट जैसी योजनाएं चलाई जाती हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर फ़िलहाल 8.2% सालाना और महिला सम्मान सर्टिफिकेट में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर 7.5% सालाना जितना ब्याज दिया जा रहा है। इन योजनाओं में इन्वेस्ट किये गए पैसों पर आपको सरकार की सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।
LIC की योजनाएं
LIC आधार शिला विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार की गई है और इंश्योरेंस के साथ-साथ लॉन्ग टर्म में बचत का ऑप्शन भी देती है। इसमें इन्वेस्ट कर महिलाएं अपने परिवार और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित कर सकती हैं। योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको डेथ बेनिफिट मिलता है। यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को एश्योर्ड सम मिलता है। LIC का न्यू जीवन आनंद प्लान आपको अपने प्रियजनों के भविष्य को सुरक्षा प्रदान करने का ऑप्शन भी देता है। इस प्लान में आप डेथ बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसी की अवधी के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने पर नॉमिनी को बेसिक एश्योर्ड सम का 125% या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना दिया जाता है। मैच्योरिटी पूरी होने पर बोनस भी ऑफर किया जाता है और आप 5 साल, 10 साल या 15 साल के अंतराल पर बोनस प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं।
