Bank Fixed Deposits: आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का सबसे सुरक्षित ऑप्शन माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स में निवेश करते हैं। अलग-अलग बैंक अपनी अलग-अलग फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज ऑफर करते हैं। अगर आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग करते हैं, तो सबसे पहले अलग-अलग बैंकों की दरों की जांच कर लेनी चाहिए। आमतौर पर, अधिकांश बैंकों की ब्याज दरें एक ही सीमा में होती हैं, लेकिन लंबी अवधि में मामूली अंतर ओवरऑल फंड जमा करने में बड़ा अंतर ला सकता है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 फीसदी से 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 18 महीने से 21 महीने की अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दरें 9 फरवरी, 2024 से लागू हैं। 4 साल 7 महीने से 55 महीने के बीच के फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक 7.20 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है। 2 साल 11 महीने से 35 महीने के बीच की अवधि पर बैंक 7.15 फीसदी का रिटर्न देता है।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक 3 फीसदी से 7.20 फीसदी की सीमा में ब्याज दर प्रदान करता है। 15 महीने से 2 साल तक की अवधि की एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा 7.20 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 साल से 5 साल के बीच की अवधि पर बैंक 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। जब टेन्योर 5 साल से अधिक हो जाता है, तो ब्याज दर 6.90 फीसदी हो जाती है। नई ब्याज दरें 17 फरवरी, 2024 से लागू हैं।
भारतीय स्टेट बैंक
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी से 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 फीसदी की उच्चतम दर तब दी जाती है जब डिपॉजिट 2 साल से 3 वर्ष के बीच की समयावधि के लिए किया जाता है। 1-2 साल के बीच की अवधि के लिए ब्याज दर 6.80 फीसदी है। ये दरें 27 दिसंबर, 2023 से लागू हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
यह सरकारी बैंक 4.25 फीसदी से 7.25 फीसदी की सीमा में ब्याज दर प्रदान करता है। 7.25 फीसदी की उच्चतम दर तब दी जाती है जब जमा अवधि 2-3 वर्ष के बीच होती है। हालांकि, 399-दिन के बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर प्रति वर्ष 7.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। नई दरें 15 जनवरी, 2024 से लागू हैं।
