यूटिलिटी

SFB FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8 से 9 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं ये बैंक, देख लीजिए लिस्ट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 29, 2024, 01:44 PM IST

SFB FD Rates: इस वक्त फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरें 9 फीसदी से अधिक के लेवल पर पहुंच गई हैं। देश के बैंक इन दिनों लगातार फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश के लिए ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कई बैंकों ने अगस्त के महीने में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।

Image

Bank FD Interest Rates

Photo : BCCL

SFB FD Rates: इस वक्त भारत में ब्याज दरें काफी अधिक हैं। देश के कई दिग्गज अर्थशास्त्री इस बात पर एकमत हैं कि ब्याज दरें अपने शिखर पर हैं और अगर रिजर्व बैंक के विशेषज्ञ अगले कुछ महीनों में खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान से संतुष्ट हैं, तो इस साल ही इसमें गिरावट शुरू हो सकती है। इसलिए अगले कुछ सप्ताह में विभिन्न बैंकों की FD में हाई इंटरेस्ट रेट को लॉक करने का मौका होगा। इस वक्त फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरें 9 फीसदी से अधिक के लेवल पर पहुंच गई हैं।

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक

गुवाहाटी स्थित नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 546 से 1,111 दिनों की अवधि की एफडी के लिए सामान्य नागरिकों के लिए 9.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.75 फीसदी की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 1,001 दिनों की अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.5 फीसदी और सामान्य ग्राहकों के लिए 9 फीसदी है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 3 साल की अवधि वाली FD पर 9.10 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है। नॉन-सीनियर सिटीजन नागरिकों को दिया जाने वाला संबंधित ब्याज 8.60 फीसदी से 8.65 फीसदी है।

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

एक और स्मॉल फाइनेंस बैंक इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक 444 दिनों की अवधि वाली एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9 फीसदी और नॉन-सीनियर सिटीजन के लिए 8.5 फीसदी की उच्चतम दर प्रदान करता है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दो मैच्योरिटी अवधि- 2 वर्ष से 3 वर्ष और 1,500 दिन की एफडी पर 9.1 फीसदी की उच्चतम दर प्रदान करता है। बैंक यह ब्याज दर सीनियर सिटीजन को ऑफर करता है। 60 वर्ष से कम आयु वाले नागरिकों क दोनों अवधि की एफडी पर 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 365 दिनों से 1,095 दिनों के बीच की अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी और नॉन-सीनियर सिटीजन को 8.25 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। उज्जीवन SFB वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी और 12 महीने की अवधि की डिपॉजिट पर 8.25 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है।

आरबीएल बैंक

आरबीएल बैंक की एफडी पर उच्चतम ब्याज दर 60 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 8.80 फीसदी और 60 वर्ष से कम आयु वालों के लिए 8.3 फीसदी है।

डीसीबी बैंक

डीसीबी बैंक 19 महीने से 20 महीने के बीच की मैच्योरिटी वाली अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.55 फीसदी और सामान्य ग्राहकों को 8.05 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article