SSY: सुकन्या समृद्धि स्कीम में खुले ऐसे अकाउंट हो जाएंगे बंद, जानिए क्या है नया नियम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 16, 2024, 12:55 PM IST

Sukanya Samriddhi Yojana Account: सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए एक विशेष योजना है जिसमें 8.2 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने वाले माता-पिता को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत इनकम टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है। प्रति परिवार अधिकतम दो खातों की अनुमति है।

Sukanya Samriddhi Yojana Account: केंद्र सरकार देश की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम चला रही है। एक एक स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसमें माता-पिता अपनी बेटी के नाम से खाता खुलवाकर निवेश की शुरुआत करते हैं। सरकार की तरफ से इस स्कीम के नियम में बदलाव की घोषणा की गई है। सुकन्या समृद्धि स्कीम के तहत खुले खाते की संरक्षकता में बदलाव किया गया है।

Sukanya Samriddhi Yojana Account

सुकन्या समृद्धि स्कीम

फ्रीज कर दिए जाएंगे ऐसे खाते

अगर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट दादा-दादी द्वारा खोला गया था, लेकिन दादा-दादी कानूनी अभिभावक नहीं थे तो नए नियमों के अनुसार यह खाता अब माता-पिता या कानूनी अभिभावकों को मिल जाएगा। अगर आपके परिवार के नाम पर दो से अधिक खाते हैं, तो अतिरिक्त खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे, क्योंकि यह स्कीम के नियमों का उल्लंघन है।

End of Feed