PAN कार्ड के नाम में हो गई है गलती, इस तरह घर बैठे सुधारें

यदि आप भी PAN कार्ड में गलत नाम को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप घर बैठे अपने पैन कार्ड में नाम सुधार सकते हैं। आइए इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानते हैं...

पैन कार्ड (PAN Card) आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाता खोलने से लेकर आयकर रिटर्न दाखिल करने तक इसकी जरूरत पड़ती है। ऐसे में यदि पैन कार्ड में आपका नाम गलत दर्ज है या किसी कारणवश नाम बदल गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट कराना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है और इसके लिए किसी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

pan card name correction

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

पैन कार्ड में नाम सुधार या अपडेट कराने के लिए सबसे पहले अधिकृत पैन सेवा पोर्टल https://onlineservices.proteantech.in/ पर जाना होगा। वहां "Changes or Correction in Existing PAN Data" विकल्प का चयन करें। इसके बाद अपना मौजूदा पैन नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें। आवेदन फॉर्म में नाम वाले कॉलम के सामने दिए गए विकल्प पर टिक करके बताना होगा कि इसी जानकारी में संशोधन किया जाना है।

End of Feed