हर महीने की छोटी-छोटी Online Payments का सालाना खर्च कितना हो सकता है?

Hidden Online Expenses: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट ने खरीदारी को हर किसी के लिए बेहद आसान बना दिया है। जहां पहले कैश का इस्तेमाल होता था अब हर कोई यूपीआई का इस्तेमाल कर रहा है।

Hidden Online Expenses: आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) करना बेहद आसान हो गया है। चाय-कॉफी, फूड-डिलिवरी, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, कैब बुकिंग, शॉपिंग या छोटी-मोटी ऑनलाइन खरीदारी जैसे अधिकतर भुगतान कुछ सेकंड में यूपीआई (UPI) या कार्ड (Debit Card/Credit Card) से हो जाते हैं। समस्या यह है कि छोटी रकम खर्च करते समय हमें अक्सर ज्यादा पैसे खर्च होने का एहसास नहीं होता। लेकिन महीनेभर की ऐसी छोटी-छोटी पेमेंट्स को जोड़ें तो साल के अंत तक यह रकम हजारों रुपये तक पहुंच सकती है।

Hidden Online Expenses

कहां खर्च हो रहा आपका सारा पैसा (AI Generated Image)

छोटी-छोटी पेमेंट्स को न करें नजरअंदाज

मान लीजिए आप रोजाना औसतन 100 रुपये का कोई छोटा ऑनलाइन खर्च करते हैं। रकम छोटी लग सकती है, लेकिन महीने में यह करीब 3,000 रुपये और सालभर में करीब 36,500 रुपये हो जाती है। यानी रोज सिर्फ 100 का खर्च भी एक साल में अच्छी-खासी रकम बन सकता है।

End of Feed