यूटिलिटी

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ाने की तैयारी, 2 लाख रुपये का मिलता है लोन

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: टीपीआरईएल के पास वर्तमान में 1,00,000 से अधिक सोलर रूफटॉप ग्राहक हैं। कंपनी आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक, एमएसएमई, बड़े उद्यमों और समूह कैप्टिव सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी समाधान प्रदान करती है।

Image

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme

Photo : PTI

PM Surya Ghar Free Electricity Scheme: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने शुक्रवार को केनरा बैंक के साथ करार का ऐलान किया। इसका उद्देश्य पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ाना है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य पीएम सूर्य घर स्कीम में लोगों को फाइनेंस के विकल्प उपलब्ध करना है, जिससे इस योजना को किफायती बनाया जा सके।

इस स्कीम के तहत 3 किलोवाट क्षमता तक के सौर सिस्टम के लिए 2 लाख रुपये का लोन ऑफर किया जा सकता है। यहां 10 प्रतिशत मार्जिन मनी की आवश्यकता होगी। बिना कुछ गिरवी रखकर लिए गए इस लोन पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा और इस लोन की अवधि अधिकतम 10 वर्ष तक की होगी।

वहीं, 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के सौर सिस्टम के लिए इस स्कीम के तहत 6 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 20 प्रतिशत मार्जिन मनी की आवश्यकता होगी। यह लोन कोलेटरल फ्री होगा। इस राशि पर 10 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा। इस लोन की अधिकतम अवधि 10 वर्ष तक की होगी।

टीपीआरईएल के सीईओ और प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा ने कहा, "यह पहल भारत में सौर ऊर्जा को व्यापक रूप से अपनाने के लिए टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मिशन के साथ पूरी तरह से मेल खाती है।"

उन्होंने आगे कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत किफायती फाइनेंस विकल्पों की पेश करके, हमारा लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा समाधान पहुंचाना, एक स्थायी ऊर्जा इकोसिस्टम को बढ़ावा देना और भारत के रिन्यूएबल उद्देश्यों को आगे बढ़ाना है।

टीपीआरईएल के पास वर्तमान में 1,00,000 से अधिक सोलर रूफटॉप ग्राहक हैं। कंपनी आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक, एमएसएमई, बड़े उद्यमों और समूह कैप्टिव सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रिन्यूएबल एनर्जी समाधान प्रदान करती है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2024 को लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करके भारत के ऊर्जा परिदृश्य को बदलना है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article