Air India Sale: 1470 रु में भरो उड़ान, 10 हजार रु में विदेश जाने का मौका, सिर्फ 20 अगस्त तक मौका

Air India August Sale: एयर इंडिया के मुताबिक, सेल ऑफर केवल चुनिंदा रूटों पर एकतरफा और रिटर्न दोनों फ्लाइटों के लिए उपलब्ध है। ऑफर का फायदा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लिया जा सकता है, जो केवल सीमित सीटों के लिए ही उपलब्ध है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एयर इंडिया लाई सेल
  • दे रही सस्ते टिकट
  • 1470 रु में मिल रहा फ्लाइट टिकट

Air India August Sale: टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन एयर इंडिया (Air India) ने गुरुवार से अपने नेशनल और इंटरनेशनल रूटों पर छूट और आकर्षक टिकट डील्स की पेशकश करते हुए चार दिनों की सेल (Air India Sale) शुरू की है।

Air India August Sale

एयर इंडिया लाई अगस्त सेल

एयर इंडिया घरेलू रूटों पर इकोनॉमी क्लास के लिए 1,470 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 10,130 रुपये से शुरू होने वाले टिकटों की पेशकश कर रही है। एयरलाइन ने कहा कि चुनिंदा इंटरनेशनल रूटों के लिए भी इतनी की कीमत पर फ्लाइट टिकट मिल जाएंगे।

End of Feed