यूटिलिटी

20 Years FD: फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि 20 साल तक करने का प्लान, साथ ही मिल सकती है ये सुविधा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 29, 2024, 10:56 AM IST

Suryoday Small Finance Bank 20 Years FD: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की अधिकतम अवधि को 20 वर्ष से अधिक करने की योजना बनाई है। साथ ही निवेशकों को इस अवधि के बीच में सिस्टमैटिक विड्रॉल स्कीम का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

Image

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी स्कीम।

Photo : BCCL

20 Years FD: कोई भी बैंक आमतौर पर 10 साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। अभी तक किसी भी बैंक में 20 साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा उपलब्थ नहीं है। हालांकि, अब यह जल्द ही बदल सकता है और आप 20 साल की अवधि के लिए बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं।

हिंदू बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की अधिकतम अवधि को 20 वर्ष से अधिक करने की योजना बनाई है और निवेशकों को इस अवधि के बीच में सिस्टमैटिक विड्रॉल स्कीम का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

20 साल की एफडी अवधि

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ आर भास्कर बाबू ने कहा कि फिलहाल बैंक 10 साल तक की एफडी देते हैं। हम लंबी अवधि की एफडी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एफडी प्रोडक्ट का उद्देश्य ग्राहकों को बचत के लिए लंबी अवधि देना और ब्याज दर के चक्रवृद्धि से लाभ उठाना है। बाबू ने कहा कि प्रोडक्ट अभी ट्रायल स्टेज में है। हम ब्याज दर जोखिम पर विचार कर रहे हैं। इसलिए, यदि कोई ग्राहक 10-11 साल तक हर महीने 50,000 रुपये बचाता है, तो 11वें साल के बाद वह सिस्टमैटिक निकासी योजना का विकल्प चुन सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एफडी प्रोडक्ट पर ब्याज दर को व्यापक रूप से कारोबार किए जाने वाले 10-वर्षीय बेंचमार्क सरकारी सिक्योरिटी के बराबर निर्धारित किया जा सकता है।

एसबीआई एफडी स्कीम

मौजूदा समय एसबीआई संभवतः एकमात्र बैंक है जो तीन/पांच/सात या 10 साल के लिए वार्षिकी जमा योजना प्रदान करता है। एसबीआई की योजना के अनुसार, ग्राहक एकमुश्त राशि जमा कर सकता है और मासिक वार्षिकी किस्त में रीपेमेंट प्राप्त कर सकता है, जिसमें मूल राशि और ब्याज का एक हिस्सा शामिल होता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article