Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार देश की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम चला रही है। यह स्कीम 10 साल की उम्र की लड़कियों के लिए है। सुकन्या समृद्धि स्कीम के जरिए माता-पिता अपनी बेटी के लिए छोटी राशि निवेश कर उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए एक मोटा फंड जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने वाले माता-पिता को इनकम टैक्स में छूट मिलती है। आइए जानते हैं इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें।
सुकन्या समृद्धि स्कीम एक स्मॉल सेविंग स्कीम है और इसमें लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की राशि पर सरकार 8.2 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज देती है।
